आज उनकी पुण्यतिथि है उनको स्मरण करने का दिन है उनके विचारों को अपनाने एवं चलने का दिन है, ऐसी महान आत्मा को सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
16 मार्च, 1967 को लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जाते वक्त प्रतापगढ़ के भोपिया मऊ स्टेशन के पास अज्ञात
March 17, 2025
0
News:हमारे न्याय पंचायत सेवढ़ा के ग्राम पंचायत सेवढ़ा के निवासी माननीय दरबारी लाल जी कांग्रेस के टिकट पर सन् 1967 ई. के विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज कर इतिहास रच दिए थे। विधायक चुने जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल था, 16 मार्च, 1967 को लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जाते वक्त प्रतापगढ़ के भोपिया मऊ स्टेशन के पास अज्ञात सामंती अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी थी और चैन पुलिंग करके ट्रेन से उतर के भाग गए। जब सुबह गांव खबर आई तो पूरे गांव में मातम पसर गया और खुशी का माहौल शोक में तब्दील हो गया। कहा जाता उस वक्त पूरा सेवढ़ा गांव ग़म में डूब गया था अपने माटी के लाल के ग़म में, गांव में चूल्हे पर आग तक न जली थी।
Tags
Share to other apps

