वीरांगना अवन्तीबाई लोधी के 167वें बलिदान दिवस पर

Raghunandan Pal
0
UP News: वीरांगना अवन्तीबाई लोधी के 167वें बलिदान दिवस पर विधानसभा सभा क्षेत्र बी0के0टी0 में अस्ती रोड़ स्थित मिलन लॉन में लोधी सम्मेलन आयोजित किया गया। लोधी सम्मेलन में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल उपस्थित रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव/पूर्व विधायक सुन्दर लाल लोधी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सी०एल० वर्मा उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयसिंह 'जयन्त' एवं वरिष्ठ नेता श्री राधेलाल लोधी ने किया। सम्मेलन का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। लोधी सम्मेलन का आयोजन यशवीर लोधी द्वारा किया गया।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए श्री श्याम लाल पाल ने कहा कि वीरांगना अवन्तीबाई लोधी का जन्म 16 अगस्त 1831 को ग्राम मनकेड़ी, जिला सिवनी, मध्य प्रदेश में हुआ था। रानी अवन्तीबाई लोधी भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रथम शहीद वीरांगना थीं। रानी अवंतीबाई ने अंग्रेजों के विरूद्ध ऐतिहासिक निर्णायक युद्ध किया जो भारत की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है। अवन्तीबाई लोधी 20 मार्च 1858 को वीरगति को प्राप्त हुईं। श्री श्याम लाल पाल ने कहा कि पी0डी0ए0 समाज को एकजुट होना पड़ेगा, तभी हम जनविरोधी एवं दमनकारी वर्तमान सरकार को हटाकर श्रद्धेय नेताजी की नीतियों पर चलकर समाजवादी सरकार बनाने में सफल होंगे। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा पी०डी०ए० पंचायतों का आयोजन पूरे प्रदेश में गांव-गांव में कराया जा रहा है। सम्मेलन में मुख्य रूप से सर्वश्री गोमती यादव एवं राजेन्द्र यादव पूर्व विधायक, प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव, दिनेश कुमार सिंह, रंजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष टी०बी० सिंह, बचान सिंह, ललिता राजपूत लोधी, विदेश पाल, गुड्डू लोधी,कुमार सिंह, रंजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष टी0बी0 सिंह, बचान सिंह, ललिता राजपूत लोधी, विदेश पाल, गुड्डू लोधी, विधानसभा अध्यक्ष अजय कुमार रावत, बी0के0टी0 चेयरमेन गनेश रावत, ब्लाक प्रमुख चिनहट ऊषा सेन, महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाल, वरिष्ठ नेता भरत यादव, नागेन्द्र सिंह, मोहन यादव, शहजाद अहमद, अमर सिंह लोधी, कन्हैया लाल लोधी, राजीव लोधी, गोकुल लोधी, अमित लोधी, राकेश लोधी, अजीत लोधी, सीमा लोधी, महेन्द्र कुमार यादव, ओम लोधी, वीर सिंह, ज्ञान प्रकाश लोधी, जयपाल लोधी, दीपेन्द्र लोधी, रामप्रताप लोधी एवं आकाश बंसल के साथ सैकड़ों लोधी समाज के लोग मौजूद रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top