Gonda News:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे एक दिवसीय दौरे पर गोण्डा पहुंचे। सिचाई डाक बंगले में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अनिल दुबे ने आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की, उन्होंने घोषणा की कि पार्टी जिला पंचायत की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि समेत पूरे उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल का विस्तार किया जाएगा। औरंगजेब पर चल रही बहस को उन्होंने बेकार बताया। उन्होंने कहा कि देश में कई महान स्वतंत्रता सेनानी और देशभक्त हुए हैं, हमें उन्हें याद करना चाहिए। राहुल और अखिलेश पर टिप्पणी राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाता है। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी टिप्पणी की। कहा कि आने वाले समय में इन दोनों को बेनकाब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह पश्चिम में पार्टी ने अपनी जगह बनाई है, उसी तरह पूरे उत्तर प्रदेश में विस्तार किया जाएगा। अनिल दूबे ने कहाँ कि पार्टी को मजबूत करने के लिए वे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। हम लोगों का सिर्फ एक ही मकसद है कि एक बार फिर से एनडीए की सरकार उत्तर प्रदेश में बनें। 2027 में हम लोग पूरे मेहनत से लगेंगे और एक बार फिर से योगी के नेतृत्व में हम लोग सरकार बनाएंगे।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे एक दिवसीय दौरे पर गोण्डा पहुंचे।
March 19, 2025
0
Tags
Share to other apps

