Hardoi News: हम सब प्रार्थीगण लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर यूथ ब्रिगेड शाखा हरदोई के पदाधिकारी एवं पाल समाज हरदोई के निवासीगण हैं। आपसे निवेदन करते हैं कि विश्व प्रसिद्ध अद्वितीय न्यायप्रिय लोककल्याण कल्याण एवं भारतवर्ष में 12700 बड़े वह प्रसिद्ध मंदिरों का निर्माण करने वाली महान शासिका महारानी देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के नाम पर हरदोई के डीएम
चौराहे पर नामकरण एवं उनकी प्रतिमा लगवाने की कृपा करें। ज्ञात हो कि इस वर्ष उनकी जन्म शताब्दी का त्रिशताब्दि वर्ष पूरे भारत में सरकारों एवं लोगों द्वारा मनाया जा रहा है। ऐसे में हरदोई में उनकी प्रतिमा की स्थापना होना हम सबके लिए महान गौरव की बात होगी। समस्त हरदोई का पाल समाज आपका सदैव आभारी है और रहेगा। दी गई जानकारी के मुताबिक साथ ही मौजूद रहे अभिषेक पाल, विनीत पाल, अरुणेश पाल जिला अध्यक्ष, डॉ शिवम पाल डॉक्टर रजनीश पाल, अखिलेश पाल, राजीव पाल, डॉक्टर प्रेमपाल एडवोकेट सर्वेश पाल अमित पाल, अनूप पाल, विपुल पाल, सोनपाल आदि लोग मौजूद है।

