भारतीय जनता पार्टी ने अमर किशोर कश्यप को तीसरी बार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Raghunandan Pal
0
Gonda News: गोण्डा में भारतीय जनता पार्टी ने अमर किशोर कश्यप को तीसरी बार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। चुनाव अधिकारी अशोक सिंह और सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने इस नियुक्ति की घोषणा की कार्यकर्ताओं ने नए जिला अध्यक्ष का स्वागत किया और उनके नेतृत्व में काम करने का संकल्प लिया। राज्य मंत्री राठौर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और आंतरिक मामलों को बाहर नहीं ले जाना चाहिए।सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने नए जिला अध्यक्ष को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा नए प्रयोग करती रहती है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कश्यप ने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है। कश्यप ने पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने और कार्यकर्ताओं की बात सुनकर काम करने का वादा किया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top