फेसबुक पर भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची में जातिगत पक्षपात का आरोप

Raghunandan Pal
0
Pratapgarh News: भाजपा की जारी जिलाध्यक्षों की सूची पर अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने पाल समाज से एक भी जिलाध्यक्ष नहीं दिया, जबकि मेरे छोटे से दल ने तीन जिलाध्यक्ष पाल समाज से दिए हैं। यह समाज के लिए चिंता का विषय है। अन्य दलों से उन्होंने सवाल किया कि पाल समाज के कितने जिलाध्यक्ष उनकी पार्टी ने दिए। अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची पर अद एस के प्रदेश अध्यक्ष ने की टिप्पणी सोशल मीडिया पर भाजपा जिलाध्यक्षों की जारी की गई सूची पर सवाल उठाए। फेसबुक के मैसेज पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि भाजपा ने प्रदेश में पाल समाज से एक भी जिलाध्यक्ष नहीं बनाया। जबकि प्रदेश में पाल समाज की आबाद 4.6 फीसदी है। तो क्या पाल समाज को बीजेपी का सपोर्ट करना चाहिए। मेरे छोटे से दल ने कम से कम तीन जिलाध्यक्ष पाल समाज से दिए  गठबंधन दल के प्रदेश अध्यक्ष की टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारे में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो अदंरखाने कुछ न कुछ तो है। जिस कारण गिला शिकवा का दौर शुरू हुआ। सोशल मीडिया पर बयान वायरल होते ही लोगों ने कई प्रकार की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top