Meerut News : सिवालखास निवासी सैकड़ों टेंपो चालकों के साथ टेंपो चालकों की समस्या को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रतिनिधिमंडल ने जानी थाने में प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात की। प्रभारी निरीक्षक ने समस्या सुनकर समाधान करने का आश्वासन दिया।
मुलाकात करते हुए अनस मरगूब (राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य), डा. ओमप्रकाश जाटव (प्रदेश सचिव), संजीव पाल प्रदेश संगठन मंत्री, सुरेंद्र राछौती मेरठ मण्डल प्रभारी, राजेश गौतम पूर्व जिला महासचिव, सतेंद्र सिवाल, मनोज कुमार डिमोली, साहिल सिवाल, शमशाद सिवाल आदि उपस्थित रहे।

